शाजापुर: कोतवाली थाना पुलिस ने निर्माणाधीन मकानों से बिजली तार चोरी का खुलासा किया, दो आरोपी गिरफ्तार
शाजापुर कोतवाली पुलिस ने निर्माणाधीन मकानों से बिजली फिटिंग के तार चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 8,500 रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया है। मामले में अन्य आरोपियों से भी पूछताछ जारी है। चोरी का सामान उसने कसैरा बाजार स्थित बर्तन व्यापारी दीपक कसैरा को बेच दिया था। पुलिस ने दीपक कसैरा की दुकान पर दबिश देकर चोरी का सामान बरामद कर लिया।