विदिशा नगर: होमगार्ड कार्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, सैनिकों और परिवार के सदस्यों की हुई जांच
होमगार्ड और एसडीईआरएफ के जवान आम लोगों की सुरक्षा को लेकर काम करते हैं, किसी भी आपदा में सबसे आगे बढ़कर लोगों को बचाने का जिम्मा उनके हाथों में है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य और उनके परिवार के स्वास्थ्य की देखभाल करना भी आवश्यक है। रविवार को सुबह से दोपहर 3 बजे तक होमगार्ड कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।