नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में पड़ोसी ने युवक की बाइक की चोरी की, रिपोर्ट दर्ज
महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक से मारपीट और उसकी मोटरसाइकिल छीनने का मामला सामने आया है। डोमनपुर के विजयनगर निवासी शोभित निषाद ने पड़ोसी गांव के युवकों पर आरोप लगाया है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने सोमवार 4 बजे बताया कि,उन्हें तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।