मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस ने अपराधियों को सजा दिलाने के लिए सख्त कदम उठाए, मंझनपुर में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
कौशाम्बी में अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और न्यायालय में मजबूत पैरवी सुनिश्चित करने को लेकर मंझनपुर पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में अभियोजन कार्यों की महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण, एडीएम ओम प्रकाश तथा क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह मौजूद रहे।