सत्तर कटैया: बसियाघाट गांव में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर 250 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
बसियाघाट गांव में बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 250 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी से आवश्यक पूछताछ कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।