सत्तर कटैया: पंचगछिया गांव में होली पर्व पर नवयुवक संघ द्वारा होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित, देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़
पंचगछिया गांव में होली के अवसर पर होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार की रात नवयुवक संघ पंचगछिया द्वारा दुर्गापुर चौक पर आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम को देखने के लिये लोगों की काफी भीड़ जुटी। कमिटी के सदस्यों द्वारा जहां इस मौके पर जमकर आतिशबाजी एवं अबीर गुलाल लगाया गया वहीं मिठाईयां भी बांटी गई। होली पर्व को लेकर लोगों के बीच उत्साह का माहौल था।