सत्तर कटैया: पुरीख गांव में नौ दिवसीय देवी भागवत सह रामकथा यज्ञ को लेकर निकली कलशयात्रा एवं शोभायात्रा, लोगों ने किया स्वागत
पुरीख गांव में नौ दिवसीय देवी भागवत सह रामकथा यज्ञ को लेकर बुधवार को निकली कलशयात्रा एवं भव्य शोभायात्रा। गाजेबाजे, घोड़े एवं पालकी के साथ गांव की 501 किशोरी एवं महिलाओं ने धेमरा नदी में जलभरकर मनहारा, तुनियाही, पुरीख होते हुये भगवती स्थान पहुंचा। जगह जगह पर लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। लोगों के बीच उत्साह बना हुआ था।