दरभंगा: दरभंगा परिवहन विभाग ने बनाए 42 टेबल, टैक्स और चालान समेत कई मामलों का होगा मौके पर निपटारा
दरभंगा में 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला परिवहन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। जिला परिवहन कार्यालय में कुल 42 टेबल लगाए जाएंगे, जहां वाहन चालान, फाइन, टैक्स और परिवहन से जुड़े लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा। डीटीओ ने बताया कि जिन वाहन मालिकों का चालान या जुर्माना लंबित है, उन्हें लोक अदालत में बड़ी राहत मिलेगी। कई मामलों में