बरहट: गुरमाहा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होगा भव्य आयोजन, कार्यक्रम देगा शांति और आरोग्य का संदेश
Barhat, Jamui | Jun 18, 2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला प्रशासन द्वारा बरहट प्रखंड के गुरमाहा में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने गुरुवार को 7 बजे बताया कि कभी नक्सली गतिविधियों के लिए चर्चित रहा गुरमाहा अब शांति, स्वास्थ्य और विकास का संदेश देगा। ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत नशा मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया जाएगा।