मंडला: कान्हा टाइगर रिजर्व में 22 से 24 मई 2026 के बीच होगी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना आयोजित
Mandla, Mandla | May 14, 2026 मंडला जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व में गिद्ध संरक्षण को लेकर एक बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। मध्यप्रदेश वन विभाग द्वारा 22 से 24 मई 2026 के बीच ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना आयोजित की जाएगी।इस अभियान के तहत कोर और बफर क्षेत्र के साथ-साथ फेन अभयारण्य के सभी 13 वन परिक्षेत्रों में गिद्धों की गणना की जाएगी।