सिगरा में NSUI ने निकाली जय हिंद यात्रा, दर्जनों लोग हुए शामिल
एनएसयूआई के पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय के नेतृत्व में जय हिंद यात्रा गुलाब बाग पार्क सिगरा स्थित सुभाष चंद्र बोस मूर्ति से भारत माता मंदिर तक निकला गया । जिसमें सेना के जवानों के पराक्रम एवं शौर्य की प्रशंसा करते हुए ऋषभ पांडेय ने कहा कि हर परिस्थिति में हम सभी कांग्रेसजन एवं एनएसयूआई साथी अपने देश और सेना के साथ खड़े है ।