टिकरी में नवीन एवं अभिनव सौर अनुप्रयोगों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ
GIZ के सहयोग से आयोजित “नवीन एवं अभिनव सौर अनुप्रयोगों (NISA)” पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन कृषक उत्पादक संगठन एवं औद्यानिक विपणन सहकारी समिति लिमिटेड, टिकरी, वाराणसी द्वारा किया गया है।