पथरिया। राज्य पशुपालन एवं डेयरी मंत्री तथा पथरिया विधायक लखन पटेल ने सोमवार शाम बक्सवाहा स्थित आचार्य विद्यासागर गौशाला का निरीक्षण किया, जहाँ 115 गौवंशों की सेवा की जा रही है। उन्होंने प्रबंधन से व्यवस्था, संसाधन और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। मंत्री ने नस्ल सुधार और आय के नए स्रोत विकसित कर गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए।