कांके: डोरंडा स्थित JAP-1 परिसर में निकली 146 साल पुरानी फूलपाती शोभायात्रा
Kanke, Ranchi | Oct 17, 2026 डोरंडा स्थित JAP-1 परिसर में शारदीय नवरात्र की महासप्तमी पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे 146 साल पुरानी फूलपाती शोभायात्रा निकाली गई। करीब 146 साल पुरानी इस परंपरा के तहत गोरखा जवानों ने विधि-विधान से वृक्षों की पूजा कर पर्यावरण संरक्षण की कामना की। इसके बाद बंदूकों से फायरिंग कर मां दुर्गा को सलामी दी।