शामली: शामली में भारतीय अग्रवाल समाज द्वारा 26 अप्रैल को करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन होगा
Shamli, Shamli | Apr 19, 2026 रविवार को भारतीय अग्रवाल समाज ट्रस्ट द्वारा शहर के करण रोड स्थित एक निजी कार्यालय पर प्रेस वार्ता की गई। ट्रस्ट के पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 अप्रैल को भारतीय अग्रवाल समाज ट्रस्ट द्वारा शामली के महाराजा अग्रसेन बारात घर हनुमान धाम पर करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिष्ठित काउंसलर द्वारा जानकारी दी जाएगी।