गधाभाटा गांव के नाम से ग्रामीणों परेशान , आखिरकार परिवर्तन हुआ नाम
कबीरधाम जिले के एक गांव के लोगों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। गांव का नाम पहले "गधाभाटा" होने के कारण ग्रामीणों को अक्सर उपहास और असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था। अब छत्तीसगढ़ शासन ने गांव का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर "सोनपुर" कर दिया है और इसका राजपत्र में प्रकाशन भी हो चुका है। यह निर्णय ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें नई पहचान, सम्मान और आत्मगौरव प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Kabirdham | Sonpur | Identity | Gazette | Recognition | KPNews | Bhilai | Chhattisgarh
#KabirdhamNews #VillageRename #ChhattisgarhNews #LocalNews #ViralReels