बक्सर: विधानसभा चुनाव: डीएम, एसपी ने किया वेयर हाउस का निरीक्षण
Buxar, Buxar | Oct 10, 2025 जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से बक्सर सदर प्रखंड परिसर स्थित EVM/VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने वहां तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।