बक्सर: टाटानगर-बक्सर पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन 17 अक्टूबर से होगा शुरू
Buxar, Buxar | Oct 10, 2025 जिले के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 08183/08184 टाटा-बक्सर-टाटा पूजा स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन 17 अक्टूबर से शुरू होगा। त्योहार के सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बक्सर और टाटा नगर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दीपावली व लोक आस्था का महापर्व छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है।