बुढ़ार: बुढार के रुंगटा तिराहे पर चलती एंबुलेंस में उठा धुआं, हाईवे पर यातायात प्रभावित
शहडोल में नेशनल हाईवे-43 पर अनूपपुर से आ रही 108 एंबुलेंस बुढार के रुंगटा तिराहे के पास खराब हो गई। चलते वाहन से अचानक काला धुआं निकलने लगा, जिससे कुछ देर यातायात बाधित रहा। अन्य एंबुलेंस बुलाई गईं। राहत की बात रही कि घटना के समय एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था।वीडीओ बुधवार दोपहर दो बजे सामने आया है।