अजीतमल: उधार के रुपये मांगने पर युवक से मारपीट, मोबाइल और नकदी छीनने का आरोप, अमावता निवासी युवक ने पुलिस से लगाई गुहार
थाना क्षेत्र के ग्राम पचदेवरा अमावता निवासी युवराज सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर मारपीट, मोबाइल फोन और नकदी छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवराज सिंह के अनुसार उन्होंने गांव के एक व्यक्ति को 3,000 रुपये उधार दिए थे। रुपये वापस मांगने को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि 10 जून की रात करीब 8:30 बजे वह अपनी ईको कार से