ऊंचाहार: जगतपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने बीते वर्ष अक्टूबर महीने में थाने पर लखनऊ जिले के पीजीआई थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाबू खेड़ा बंगाली खेड़ा निवासी सुखदेव के विरुद्ध केस दर्ज कराया था।आरोप था कि उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया और दुष्कर्म किया।पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।