बाराहाट: सूरत में ट्रेन से गिरकर चंगेरी के युवक की मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा हाहाकार
Barahat, Banka | Apr 14, 2026 बाराहाट थाना क्षेत्र के चंगेरी गांव निवासी मनोज कुमार साह के 20 वर्षीय पुत्र पारस कुमार का शव मंगलवार को गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार पारस की मौत सूरत के मरोली हाट के पास नवसारी में एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने के कारण हो गई। बताया जा रहा है कि 11 अप्रैल की शाम वह अपने एक साथी से मिलकर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ।