तारापुर: तारापुर थाना के पास वाहन जांच अभियान में ₹51,500 का जुर्माना वसूला गया
Tarapur, Munger | Apr 17, 2026 तारापुर पुलिस प्रशासन ने यातायात नियमों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। तारापुर थाना के समीप पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व एसपी संकेत कुमार खुद कर रहे थे. मौके पर थाना अध्यक्ष राजकुमार एस आई अनिल कुमार सिंह,एएसआई केके पांडे प्रमोद कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे. इस अभियान के दौरान वाहन चालकों की गहन जांच की गई.