कोल: गभाना मंडी में धान बेचने गए किसान की घोड़ा बग्गी से गिरकर हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Oct 10, 2025 गभाना मंडी में धान बेचने गए किसान की घोड़ा बग्गी से गिरकर मौत हो गई। 60 वर्षीय मुरारीलाल किसान थे और खेती-बाड़ी किया करते थे। स्वजनों के बताए अनुसार मुरारी लाल गुरुवार को अपने गांव से घोड़ा बग्गी में धान लेकर मंडी में बिक्री करने गए थे। मंडी के पास पहुंचते ही अचानक मुरारी लाल घोड़ा बग्गी से नीचे गिर पड़े। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।