कोल: अंडला में बिना बंटवारे के चाचाओं ने जमीन पर किया कब्जा, पीड़ित व्यक्ति ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार
Koil, Aligarh | Oct 10, 2025 दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना खैर इलाके के गांव अंडला से सामने आया है।जहां के रहने वाले एक पीड़ित व्यक्ति वीरेश कुमार का आरोप है कि उसके दादा की संपत्ति जो की एक ही खाते में चल रही है और उसका अभी तक बटवारा नहीं हुआ है।आरोप है कि बिना बंटवारे के उसके चचाओं के द्वारा जमीन पर कब्जा करके जमीन को बेचने का कार्य शुरू कर दिया है।