कोल: मथुरा रोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की हुई मौत, बेटा करवाचौथ पर मां को लेकर दिल्ली जा रहा था
Koil, Aligarh | Oct 10, 2025 मथुरा रोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। एटा निवासी शहजादे अपने बेटे जागेश्वर के साथ दिल्ली में रहते हैं। शहजादे की पत्नी 53 वर्षीय संतोषी गांव में परिवार के साथ रहती हैं। करवा चौथ के पर्व पर मां को बाइक पर बिठाकर एटा से दिल्ली जा रहे थे। गुरुवार को मथुरा रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी और फरार हो गया।