आंवला: इफको आंवला और एचपीसीएल के बीच पीएनजी समझौता, घरेलू गैस आपूर्ति से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा लाभ
इफको आंवला नगर वासियों को पाइप युक्त प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की आपूर्ति के लिए इफको आंवला इकाई और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। बुधवार को दोपहर एक बजे दी जानकारी में बताया गया कि इस पहल से क्षेत्र के घरों में घरेलू गैस की बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी।