पीलीभीत: धनाराघाट शारदा नदी पेंटून पुल मार्ग खराब, मुंशी बबलू माझी ने लोगों से न आने की अपील की
पीलीभीत के धनाराघाट शारदा नदी पेंटून पुल पर तैनात मुंशी बबलू माझी ने गुरुवार सुबह सात बजे वीडियो जारी कर लोगों से पेंटून पुल मार्ग पर न आने की अपील की है। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण कच्चा रास्ता खराब हो गया है और कई स्थानों पर कीचड़ तथा पानी भर गया है। मुंशी बबलू माझी ने बताया कि खराब रास्ते के चलते कई वाहन फंस रहे हैं।