बदायूं: शहर से सटा मीरा सराय गांव बना स्मैक बेचने का अड्डा, महिलाएं कर रही हैं स्मैक की बिक्री, युवा नस्ल इसकी गिरफ्त में
Budaun, Budaun | Jun 16, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के शहर से सटे मीरा सराय गांव स्मैक बेचने का अड्डा बन चुका है। यहां पर एक बस्ती है। जहां खुलेआम महिलाएं बेचती है स्मैक। यहां कभी भी खुलेआम जाकर स्मैक की पुड़िया 20 से 50 रूपये में खरीद सकते हैं। हालांकि पुलिस ने कई बार कार्रवाई की। लेकिन पुलिस इस धंधे को बंद नहीं करा पाई। फिलहाल युवा नस्ल इस नशे की गिरफ्त में आ चुकी हैं।