शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव हार गुरैया में नीम के पेड़ से गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार, गांव निवासी कमलेश ने बताया कि उनका बेटा बीते दिन किसी काम से नीम के पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं