गोहपारु: सोहागपुर: गोहपारू के खन्नौधी गांव में बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से की शिकायत
शहडोल जिले के जनपद पंचायत गोहपारू अंतर्गत खन्नौधी गांव में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को शिकायत की है,ग्रामीणों ने रविवार को लगभग 3:15 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि खन्नौधी गांव में बिजली नहीं रहती है,जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है, गर्मी के मौसम में आए दिन बिजली की कटौती होती है।