सुसनेर: कलियुगी मां ने ममता को किया शर्मसार, नरबदिया के नाले में मिला गर्भस्थ शिशु का शव, पुलिस जांच में जुटी
आज सोमवार की सुबह साढे 9 बजे नरनदिया नाले से एक गर्भस्थ शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सबके मन में सवाल उठता रहा कि आखिर कौन है वो पत्थर दिल मां, जिसने अपने कलेजे के टुकड़े को इस तरह लावारिस फेंक दिया?मामले की गंभीरता को देखते हुए टीआई अक्षय सिंह बेस तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।