मेराल: गढ़वा: निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, नवजात की मौत के बाद परिजनों का हंगामा
जिले में एक बार फिर निजी अस्पताल की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मेराल थाना क्षेत्र के मेराल गांव निवासी दीपक प्रसाद की पत्नी लक्ष्मी देवी के नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। परिजनों के अनुसार, शनिवार दोपहर गांव की