शिवपुरी नगर: पिछोर के उदयपुरा में सनसनी: घर में दो सगी बहनों ने जहर खाया, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम उदयपुरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ दो सगी बहनों ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के समय दोनों बहनें घर पर अकेली थीं। हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।