इंदौर: तुकोगंज पुलिस ने चाकू दिखाकर मोबाइल लूटने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने दोनों आरोपियों का निकाला जुलूस
Indore, Indore | Nov 18, 2024 इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में दो बदमाशो ने समीर खान नामक ऑटो चालक को रोक कर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें तुकोगंज पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें जहा बदमाशो ने लूट की घटना को अंजाम दिया था,वहां उनका जुलूस भी निकाला। वही पुलिस ने इस मामले में दर्जनों सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया।