दतिया: कलेक्टर की अध्यक्षता में एयरपोर्ट मैनेजमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न,यात्री सुविधा,सुरक्षा और आकस्मिक सेवाओं पर हुई चर्चा
Datia, Datia | Jun 9, 2026 कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में मंगलवार को एयरपोर्ट के संचालन, सुरक्षा मानकों, यात्री सुविधाओं एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्रों की समीक्षा करने के उद्देश्य से दतिया हवाई अड्डे पर एयरपोर्ट मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक मयूर खंड़ेलवाल,वनमण्ड़लाधिकारी मोहम्मद माज,अनुविभागीय अधिकारी दतिया लोकेन्द्र सिंह सरल मौजूद रहे.