मखदुमपुर: उमता-धरनई के समीप सड़क हादसे में दो घायल, सामाजिक कार्यकर्ता ने पहुंचाया अस्पताल
मखदुमपुर प्रखंड के उमता-धरनई के समीप पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम 5 बजे सड़क दुर्घटना में गया निवासी अविनाश राय और भोला कुमार घायल हो गए। दोनों सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता धीरज कुमार क्रांतिकारी ने स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल पहुचाया।