आज शनिवार को मिर्जापुर के बरियाघाट से बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगाजल लेकर शिवद्वार धाम के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं के जयघोष से बरियाघाट और यात्रा मार्ग गूंज उठा।
🚩 मिर्जापुर में गूंजा हर-हर महादेव, बोल बम का जयघोष 🚩
बरियाघाट से गंगाजल लेकर शिवद्वार धाम के लिए रवाना हुए कांवड़िए
मिर्जापुर। सावन के पावन माह में आज शनिवार को बरियाघाट पर शिवभक्तों की आस्था और उत्साह देखने को मिला। कांवड़ियों ने गंगा स्नान एवं पूजन-अर्चन के बाद पवित्र गंगाजल भरा और शिवद्वार धाम में बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए।
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु “हर-हर महादेव” और “बोल बम” का जयघोष करते हुए आगे बढ़े। भक्ति और आस्था से पूरा वातावरण शिवमय नजर आया। 🚩🔱
हर-हर महादेव 🚩 बोल बम 🔱
Mirzapur, Mirzapur | Aug 8, 2026