महाराजगंज: महरौरा गांव में 7 माह की गर्भवती पत्नी ने सास-ससुर व पति पर मारपीट का लगाया आरोप
19 अप्रैल रविवार की दोपहर 3:00 बजे 7 माह की गर्भवती एक महिला एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाई गई। जिसका प्राथमिक उपचार किया गया। परंतु हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित महिला ने अपने सास ससुर व पति पर नशे की हालत में मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत करने पर पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है।