कैराना: कैराना के मोहम्मदपुर राई गांव में युवक पर फावड़े से हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
Kairana, Shamli | Jul 13, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोमवार प्रातः करीब आठ बजे सामने आए वीडियो में युवक पर फावड़े से हमला होता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राई का है। पीड़ित का नाम रिहान बताया गया है। पुलिस का कहना है कि गांव मोहम्मदपुर राई निवासी उमर फारूक की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।