पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में पेड़ काटने से रोकने पर एक व्यक्ति की हत्या, पत्नी को बचाने गई तो बेरहमी से पीटा, विरोध में सड़क जाम
Purnea East, Purnia | May 1, 2026
पूर्णिया में जानकीनगर थाना क्षेत्र के आजाद चौक के पास सहजन का पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की लोहे के रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई.पति पर जानलेवा हमला होता देख बचाने गई पत्नी को भी बेरहमी से पीटा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्णिया-सहरसा NH-107 को करीब 3 घंटे तक जाम रखा।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH लाया।