गोपालगंज: बथना गांव में घरेलू कलह से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जिले के कुचायकोट थाना बथना गांव में घरेलू कलह से तंग होकर महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वही महिला की मौत के बाद पुलिस मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं। वही सदर अस्पताल में मेडिकल टीम के तरफ से पोस्टमार्टम कराया गया।