सिकंदरा: भीषण गर्मी में प्यासे फिरोजपुर के ग्रामीण, जल जीवन मिशन की टंकी बनी शोपीस; तहसील में पहुंचकर आपूर्ति शुरू कराने की मांग
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने शनिवार को करीब 1 बजे संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर शुद्ध पेयजल की समस्या को लेकर शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद उन्हें पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे जल जीवन मिशन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव मे