अररिया: जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशासन ने तीन गैस एजेंसियों की की जांच
Araria, Araria | Jun 14, 2026 जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं उपभोक्ताओं को सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिला अंतर्गत 03 गैस एजेंसियों की जांच की गई। छापेमारी के दौरान सभी गैस एजेंसियों में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडारण पाया गया तथा कहीं भी गैस की कमी की स्थिति नहीं मिली। वहीं जिले में एलपीजी आपूर्ति सामान्य है।