खंडवा नगर: देखते ही रह गए लोग... तेज बहाव में बह गईं दो भैंसें, VIDEO वायरल ,खंडवा में बारिश का कहर
खंडवा जिले में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से तेज धूप और उमस के बाद सोमवार देर रात शुरू हुई बारिश मंगलवार सुबह तक लगातार जारी रही। लगातार हुई बारिश से सुक्ता नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और नदी उफान पर आ गई। तेज बहाव के कारण हापला गांव में दो भैंसे नदी में बह गईं। दोनों भैंसें तेज धार के साथ बहती हुई नजर आईं, घटना मंगलवार सुबह 10 बजे