गुना नगर: कलेक्ट्रेट में युवक का अर्धनग्न होकर हाई वोल्टेज ड्रामा। लूट की शिकायत लेकर पहुंचा था
गुना में खेरू आदिवासी नाम का युवक कलेक्ट्रेट में अर्धनग्न होकर 5 लाख रुपए लूट की शिकायत लेकर पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि टोल टैक्स के पास बदमाशों ने उसकी वर्षों की मजदूरी की कमाई लूट ली। थाने में सुनवाई न होने और आवेदन फाड़ने का भी आरोप है। कलेक्ट्रेट में भी बिना सुनवाई उसे भगा दिया गया। प्रशासन से न्याय की मांग, आधिकारिक बयान अभी नहीं आया।