बांका: रेलवे स्टेशन मोड़ के पास टोटो की टक्कर से बाइक सवार दंपति हुए जख्मी
Banka, Banka | Jun 5, 2026 बांका रेलवे स्टेशन मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह 10:00 टोटो की टक्कर से बाइक सवार दंपति जख्मी हो गए। दोनों जख्मी का उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार चुटिया निवासी सूरज कुमार अपनी पत्नी प्रीति कुमारी को लेकर अपने ससुराल से बाइक से वापस घर लौट रहा था।बांका रेलवे स्टेशन मोड़ के पास एक टोटो अचानक मोड़ लेते हुए बाइक में टक्कर मार दी।