रावतसर: रावतसर में अज्ञात पिकअप चालक ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो लोग घायल, रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
अज्ञात पिकअप चालक ने स्कूटी को मारी टक्कर जिसे दो जने घायल हो गए पुलिस से सोमवार को जरिए प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने में ताराचंद कुम्हार निवासी रावतसर ने मामला दर्ज करवाया कि मेगा हाईवे चक 25 डीडब्ल्यूडी के पास अज्ञात पिकअप चालक ने तेज व लापरवाही से गाड़ी चला कर उसके भाई महेंद्र की स्कूटी को टक्कर मारी जिससे उसका भाई व भाभी घायल हो गए