हनुमानगढ़: गोगामेड़ी में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सुभाष गुलररिया को किया गिरफ्तार, एसपी ने ₹25000 का इनाम घोषित किया था
हनुमानगढ़ जिले के गोगामेडी में पुलिस ने भीरानी के हिस्ट्रीशीटर सुभाष गुलरिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी थाना का हिस्ट्रीसीटर है जिसके खिलाफ पूर्व में कई गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से ₹25000 का इनाम घोषित किया हुआ था।