गिरिडीह: गिरिडीह के +2 उच्च विद्यालय में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित
गिरिडीह के प्लस टू उच्च विद्यालय में सोमवार को 11 बजे अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रकोष्ठ, गायत्री शक्तिपीठ की ओर से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सर्टिफिकेट वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य दयानंद कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर प्रमिला मेहरा उपस्थित रहीं।